Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडबालुमाथ

सीसीएल के वित्त निदेशक ने मगध परियोजना का दौरा किया

बालूमाथ (लातेहार)। सीसीएल द्वारा संचालित प्रखंड क्षेत्र में संचालित मगध-संघमित्रा कोल परियोजना का वित्त निदेशक पवन कुमार मिश्रा ने दौरा किया. इस दौरान उनके साथ मगध-संघमित्रा क्षेत्र के क्षेत्रीय महाप्रबंधक चितरंजन कुमार सहित परियोजना के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. दौरे के क्रम में वित्त निदेशक ने निर्धारित व्यू-पॉइंट से खदान का निरीक्षण किया और परिचालन, कोयला उत्पादन, प्रेषण, सुरक्षा तथा नियोजन से जुड़े विभिन्न पहलुओं की विस्तृत समीक्षा की. उन्होंने मौके पर महाप्रबंधक चितरंजन कुमार से परियोजना के विस्तारीकरण और प्रगति की जानकारी ली. महाप्रबंधक ने उन्हें परियोजना से संबंधित रिपोर्ट और भविष्य की योजनाओं के बारे में विस्तार से अवगत कराया. इस दौरान पवन कुमार मिश्रा ने अधिकारियों, कर्मचारियों और अन्य हितधारकों से संवाद कर निर्धारित लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कार्यों में पारदर्शिता और दक्षता बनाए रखने पर जोर दिया. इसके अतिरिक्त वित्त निदेशक ने मगध-संघमित्रा क्षेत्र के अंतर्गत संचालित रेलवे साइडिंग्स का भी निरीक्षण किया. वहां उन्होंने प्रेषण कार्यों की समीक्षा करते हुए परिवहनकर्ताओं से बातचीत की और लक्ष्य की पूर्ति के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. दौरे के दौरान संचालन महाप्रबंधक फूल झा, खान प्रबंधक राकेश कुमार, क्षेत्रीय वित्त प्रबंधक एन स्वामी सहित कई अन्य अधिकारी उपस्थित रहे.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!