mahesh singh banner new nn
राज्‍यलातेहार

मंडल डैम की समीक्षा के लिए केंद्रीय जल आयोग की टीम लातेहार पहुंची

 लातेहार।  शहीद नीलाम्बर-पीताम्बर उत्तर कोयल परियोजना, जिसे स्‍थानीय बोलचाल की भाषा में मंडल डैम कहा जाता, उसकी प्रगति की समीक्षा एवं कार्यों के निरीक्षण हेतु डब्‍ल्‍यूएपीसीओसी (WAPCOS) की अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक शिल्पा शिंदे के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय टीम ने लातेहार का दौरा किया. इस टीम में डब्‍ल्‍यूएपीसीओसी के वरिष्ठ महाप्रबंधक एवं जल शक्ति मंत्रालय, नई दिल्ली के वरिष्ठ अधिकारी शा‍मिल थे. टीम द्वारा उत्तर कोयल परियोजना की समीक्षा की गई तथा मंडल डैम, बरवाडीह आदि स्थलों का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान कार्य प्रगति, परियोजना से संबंधित विभिन्न अवरोधों एवं विलंब के कारणों पर विस्तार से चर्चा की गई. इसके उपरांत परिसदन लातेहार में उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता के साथ बैठक कर पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन से संबंधित मुद्दों, सड़क की स्थिति (बरवाडीह से मंडल तक) एवं अन्य प्रशासनिक पहलुओं पर विचार-विमर्श किया. टीम ने परियोजना के शीघ्र एवं सुचारू निष्पादन हेतु आवश्यक निर्देश दिए तथा विभिन्न विभागों के बीच समन्वय बढ़ाने पर बल दिया गया. इस दौरान उपायुक्त के द्वारा अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक शिल्पा शिंदे को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया. इस दौरान योगेश पथेनकर सदस्य सचिव, केंद्रीय जल आयोग, जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार, एचएस सेंगर मुख्य अभियंता, सीडब्ल्यूसी, जल शक्ति मंत्रालय ,  संजय शर्मा वरिष्ठ महाप्रबंधक वापकोस, मैनाक घोष उप मुख्य अभियंता, वापकोस समेंत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!