Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहारलातेहार

वाहन जांच अभियान में 35 वाहनों का कटा ऑनलाइन चालन

वसूला गया 63,500 रुपये जुर्माना

लातेहार। उपायुक्त संदीप कुमार के निर्देश पर स्वतंत्रता दिवस को लेकर जिले में सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से बुधवार को जिले के चंदवा थाना क्षेत्र में दोपहिया वाहनों की जांच की गई. जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया. जांच के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 35 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल 63,500 रुपये का ई-चालान किया गया. इस दौरान वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने, हेलमेट पहनकर वाहन चलाने तथा सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक किया गया. जिला परिवहन विभाग ने वाहन चालकों से अपील की कि सड़क पर वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें और अपनी तथा अन्य लोगों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें. जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल ने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करना प्रत्येक वाहन चालक की जिम्मेदारी है. दोपहिया वाहन चालक अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनें और यातायात नियमों का उल्लंघन करने से बचें. सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए विभाग द्वारा नियमित रूप से वाहन जांच अभियान चलाया जाएगा.

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!