mahesh singh banner new nn
लातेहार

बाल विवाह हमारे समाज के लिए अभिशाप है: मेरी मड़की

लातेहार। सामाजिक सुरक्षा विभाग, लातेहार की सहायक निदेशक मेरी मड़की ने कहा कि बाल विवाह हमारे समाज के लिए अभिशाप है. बाल विवाह मुक्‍त भारत अभियान के तहत बाल विवाह उन्‍मूलन के लिए हमें सामुहिक रूप से कार्य करना होगा. समाज के जन प्रतिनिध‍ि व अन्‍य गणमान्‍य लोगों की इसमें अहम भूमिका है. श्रीमती मड़की शनिवार को समारणालय परसिर से बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत प्रचार सह जागरूकता रथ को रवाना करने के दौरान‍ उक्‍त बातें कही. समाहरनालय परिसर से बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत प्रचार रथ रवाना किया गया, यह प्रचार रथ स्वयं सेवी संस्था, वैदिक सोसाइटी, लातेहार द्वारा चलाया जा रहा है. प्रचार रथ तहत जिला के  सभी प्रखंडो में घूम- घूम कर समुदाय स्तर पर लोगो को जागरूक करेगा. मौके पर मौजूद वैदिक सोसायटी के प्रतिनिधि द्वारा बताया गया की विभाग के दिशा निदेश के आलोक में प्रत्येक प्रखंड में मोटरसाइकिल, नुक्कड़ नाटक के द्वारा भी बाल विवाह उन्मूलन हेतु अगले 100 दिनों तक प्रचार प्रसार कराया जायेगा. मौके पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अलका हेमब्रम, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी रीना कुमारी के अलावा बाल कल्याण समिति के सभी सदस्य, कार्यालय कर्मी तथा स्थानीय लोग उपस्थित थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!