mahesh singh banner new nn
महुआडांड़राज्‍य

धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस, विधायक रामचंद्र सिंह ने दी शुभकामनायें

महुआडांड(लातेहार)। प्रखंड में प्रभु यीशु का जन्मोत्सव बुधवार की रात को विभिन्न चर्चो में धूमधाम ,श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। जैसे ही रात के 12 बजे सभी चर्च की घंटियां बज उठी,लोगों ने एक-दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी। माता पल्ली संत जोसेफ चर्च सहित गोठगांव ,चिरोपाठ, साले पकरीपाठ तुंन्दटोली ,चेतमा, दौना के अलावा रामपुर स्थित आराधनालय में यीशु के जन्म दिन के अवसर पर बुधवार मध्य रात्रि में विशेष प्रार्थना हुई व बाइबिल का पाठ किया गया। गिरिजाघर में ईसाई समुदाय के लोगों ने प्रार्थना सभा में बुधवार मध्य रात्रि एवं गुरुवार सुबह को हिस्सा लिया। फादर सुरेश किंडो, फादर एम के जोश फा सुरेश एवं विभिन्न गिरिजाघरों के पुरोहितों ने उपस्थित लोगों को क्रिसमस की बधाइयां दी। वही इस मौके पर ईसाई समुदाय के लोगो ने मान्यता अनुसार धरती के अंधकार को मिटाने के लिए विभिन्न गिरिजाघरों में कैंडल भी जलाया। इसी के साथ प्रभु यीशु का जन्मोत्सव समारोह कार्यक्रम प्रारंभ हो गया। फादर ने अपने मुख्य संदेश में कहा कि जब-जब मानव संसार में विपत्ती आती है, परमात्मा किसी किसी रूप में अवतार लेते हैं। यीशु ने इस धरती पर अपने जीवन के उदाहरण से प्रेम, शांति, समानता, न्याय, क्षमा एवं सहभागिता की शिक्षा दी। यह पर्व खुशी बांटने का हैै। इसके पूर्व विभिन्न चर्चों एवं अखड़ा में युवक युवतियों ने ‘आवा-आवा भाई मने आवा…, आज जन्म ले लैं, यीशु मसीह… चरनी उपरे का तारा टीम टीम चमके ला… गीत झूमते नाचते गाते दिखे। प्रभु यीशु के जन्म पर्व के अवसर पर गिरजाघरों में ईसाई समुदाय के लोग सज-धजकर नए परिधानों में दिखे। इधर जन्म पर्व को लेकर विधायक रामचंद्र सिंह अपने दर्जनों कार्यकर्ताओ के साथ महुआडांड़, गोठगांव, पकरीपाठ , साले चर्च में रात को जाकर लोगों को बधाई देते हुए केक काटा और सभी को क्रिसमस और नये साल की शुभकामनाएं दी।मौक पर फादर एडवर्ड, फादर विनय,फादर पतरस, फादर सिलवीयुस हेड प्रचार आनंद, कैथोलिक अध्यक्ष फुलदेव, सचिव विक्रम, रवि ,अभय मिंज, इफ्तेखार अहमद, अजीत पाल कुजुर आमिर सुहैल,रामनरेश ठाकुर, संजय के साथ-साथ विश्रामपुर गांव के कोयल दल और नाच टीम ने पूरे मिस्सा बलिदान को चलाया।

 

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!