लातेहार। सदर प्रखंड के रेहलदाग गांव में गायत्री आजीविका सखी मंडल से जुड़ी कालो देवी को बैंक ऑफ इंडिया शाखा, लातेहार के माध्यम से प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत बीमा क्लेम सेटलमेंट के तहत दो लाख रुपये की राशि का चेक प्रदान किया गया. बता दें कि कालो देवी ने अपने पति बिनोद सिंह मिस्त्री का बीमा बैंक सखी द्वारा करवाया था.
AdvertisementAdvertisement
पति की असमय मृत्यु के बाद बैंक सखी के प्रयासों से बीमा दावा राशि (नॉमिनी) कालो देवी को दिया गया. मौके पर जेएसएलपीएस के बीपीएम आलोक कुमार ने बीमा योजनाओं की जानकारी दी. उन्होने महिला समूहों से जुड़ने की अपील करते हुए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की बात की. मौके पर सुजीत कुमार, संजय यादव, बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक शंख कुमार दुबे के अलावा बैंक सखी सबिता कुमारी तथा अन्य बैंक कर्मी मौजूद थे.