RPD RAHUL
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
झारखंडमहुआडांड़

बस स्टैंड परिसर में चला स्वच्छता अभियान, वर्षों से जमा कचरा हटा

महुआडांड़ (लातेहार)। स्‍थानीय बस स्टैंड परिसर में लंबे समय से जमा कचरे की समस्या को दूर करने के लिए विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया. यह पहल महुआडांड़ थाना प्रभारी मनोज कुमार एवं जिला परिषद सदस्य एस्टेला नगेशिया के संयुक्त प्रयास से की गई. अभियान के दौरान बस स्टैंड परिसर में फैले कचरे को हटाकर पूरे क्षेत्र की साफ-सफाई कराई गई, जिससे स्थानीय दुकानदारों, यात्रियों एवं आम लोगों को राहत मिली. स्वच्छता अभियान में बस स्टैंड के दुकानदारों ने भी बढ़-चढ़कर सहयोग किया. सभी के सामूहिक प्रयास से परिसर में जमा कचरे को पूरी तरह हटाया गया और वातावरण को स्वच्छ बनाने का कार्य किया गया. जिला परिषद सदस्य एस्टेला नगेशिया ने बताया कि बस स्टैंड परिसर में लंबे समय से कचरा जमा होने के कारण गंदगी फैल रही थी, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. इसे देखते हुए थाना प्रभारी मनोज कुमार के सहयोग से सफाई अभियान चलाया गया और पूरे परिसर को साफ कराया गया. उन्होंने कहा कि भविष्य में बस स्टैंड परिसर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए एक निगरानी एवं सफाई समिति का गठन किया गया है. उन्‍होने दुकानदारों और स्थानीय लोगों से परिसर में कचरा इधर-उधर नहीं फेंकने तथा स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की.

 

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!