लातेहार। एकल अभियान, श्री हरि कथा प्रसार योजना के तहत 30 दिवसीय नवीन व्यास प्रशिक्षण जिले के मनिका संच में श्री श्याम सुंदर सिंह आवासीय मध्य विद्यालय परिसर में आयोजन किया जा रहा है. इस दौरान अंचल समिति लातेहार से संरक्षक रमेश गुप्ता ने अपने ज्येष्ठ सुपुत्र के विवाह के मौके पर नवीन व्यास कथाकारों के बीच वस्त्र का वितरण किया.
Advertisement
इस अवसर पर अंचल के अध्यक्ष अभिनंदन प्रसाद, हरि कथा के अध्यक्ष मनमोहन राम व गढ़वा समिति के सदस्य उपस्थित थे. अध्यक्ष अभिनंदन प्रसाद ने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग का समापन 24 मई को किया जाएगा. इसके बाद उन्हें छह माह के लिए अयोध्या प्रशिक्षण के लिए भेजा जायेगा. वहां से आने के बाद गांव- गांव में सत्संग कथा का आयोजन कर गांव को संगठित एवं मजबूत बनाएंगे. श्री प्रसाद ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पंचमुखी आयाम के तहत बच्चों को प्राथमिक शिक्षा, अरोग शिक्षा, ग्राम विकास शिक्षा, स्वाभिमान, जागरण शिक्षा संस्कार शिक्षा देने बच्चों को बेहतर बनाना ही एकल अभियान का उदेश्य है. हमारे समाज में निचले इकाई का शिक्षा व्यवस्था धीरे-धीरे कमजोर होता जा रहा है. निचले इकाई के बच्चों को बेहतर शिक्षा दे कर उनके सामाजिक व सांस्कृतिक धरोहरों को बचाने के लिए प्रेरित करना ही हम सबों का उदेश्य है.