लातेहार। सीआरपीएफ की 11 वीं बटालियन के कमांडेंट याद राम बनुकर की अध्यक्षता में प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित कैंप में सदर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के मुखिया व सरपचं आदि की एक बैठक आयोजित की गयी. बैठक में कमाडेंट श्री बुनकर ने जन प्रतिनिधियों से उनके क्षेत्र की समस्याओं को जाना.
Advertisement
उन्होने कहा कि ग्रामीण किसी भी समस्या के समाधान के लिए उनके पास आ सकते हैं. समस्याओं के समाधान का हर संभव प्रयास किया जायेगा. बैठक में स्वयंसहायता समूहों की महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ कर उन्हे स्वावलंबी बनाने की बात कही गयी. उन्हें रोजगार उपलब्ध कराने के लिए रद्दी पेपर से बनाये जाने वाली विभिन्न वस्तुओं को बनाने को ले कर प्रेजेंटेशन व अभ्यास करा कर जानकारी दी गयी.
Advertisement
कमाडेंट ने महिलाओं को हर संभव मदद करने की अपनी प्रतिबद्धता दुहराई. मौके पर उदयपुरा, जालिम खुर्द, ईचाक, पेशरार, नवागढ़ समेंत कई पंचायतों के मुखियां व सरपंच मौजूद थे. मौके पर स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन किया गया. इस अवसर पर डा अमूल्या कुजूर के द्वारा 50 से 60 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयों का वितरण किया गया. बताया गया कि प्रति सोमवार को कैंप में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाता है.