Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडलातेहार

कांग्रेसी प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से की शिष्टाचार मुलाकात की

लातेहार। उपायुक्त संदीप कुमार से आज कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर प्रतिनिधियों ने बुके भेंट कर उपायुक्त का स्वागत किया और जिले में चल रहे विकास कार्यों तथा जनसेवा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।प्रतिनिधिमंडल में कामेश्वर यादव (जिलाध्यक्ष, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस), बृंद बिहारी यादव (जिला अध्यक्ष, कांग्रेस सेवा दल सह अधिवक्ता), प्रिंस गुप्ता (प्रखंड अध्यक्ष, बरवाडीह कांग्रेस सह अधिवक्ता) एवं अनीता देवी (जिला महिला अध्यक्ष) शामिल रहीं। मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं की स्थिति, पेयजल, स्वास्थ्य, सड़क, शिक्षा और जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन जैसे विषयों को उठाया। उन्होंने आम जनता से प्राप्त फीडबैक साझा करते हुए कुछ समस्याओं के त्वरित समाधान की अपेक्षा जताई। साथ ही, चल रही योजनाओं की प्रगति पर भी चर्चा की गई और प्रशासन से समन्वय बनाकर कार्य करने की बात कही गई। उपायुक्त ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और आश्वस्त किया कि जनहित से जुड़े मुद्दों पर प्रशासन संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है तथा प्राप्त शिकायतों और सुझावों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाती है। उपायुक्त ने यह भी बताया कि विभिन्न विभागों को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से कार्य निष्पादन के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आम नागरिकों को बेहतर सेवाएं मिल सकें।

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!