लातेहार। लोहरदगा से हेरहंज की यात्रा के दौरान कांग्रेस संगठन विस्तार अभियान के तहत लातेहार कांग्रेस सह प्रभारी अजय नाथ शाहदेव का बालूमाथ में भव्य स्वागत किया गया. कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष आमिर हयात के नेतृत्व में आयोजित इस स्वागत समारोह में पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे. स्वागत करने वालों में बालूमाथ कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष समेत बरियातू कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रीगन कुमार, बरियातू मंडल अध्यक्ष अजय कुमार राम, बालूमाथ पश्चिम मंडल अध्यक्ष कर्मदेव भगत प्रमुख रूप से शामिल रहे. कार्यक्रम के दौरान संगठन के मजबूतीकरण पर चर्चा हुई तथा स्थानीय कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित कर आगामी रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया गया. अजय नाथ शाहदेव ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने का आह्वान किया. इस अवसर पर कांग्रेस युवा नेता फैसल खान, आसिफ खान, मुन्ना खान, रिंकू खान, राजन खान, मोहम्मद कमाल सहित कांग्रेस के कई सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित थे.