लातेहार
कांग्रेस ने पहलगाम घटना में मारे गये सैलानियों को श्रद्धांजलि दी


लातेहार। पहलगाम में हुए आतंकी हमले में असमय मारे गए भारतीय सैलानियों को लातेहार जिला कांग्रेस कमिटि के द्वारा श्रद्धांजलि दी गयी है. लातेहार जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष गुंजर उरांव की अध्यक्षता में समाहरणालय मोड़ पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया.
यहां कैंडल जलाकर व दो मिनट का मौन धारण कर दिवगंत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी. कार्यक्रम का संचालन झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि पंकज तिवारी ने किया. मौके पर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनिता देवी, विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर यादव, युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष आफताब आलम, लातेहार जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित यादव,
कामगार एवमं कर्मचारी कांग्रेस जिलाध्यक्ष कामिल अंसारी, सुरेन्द उरांव, लातेहार प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मोती उरांव, बरवाडीह प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष अधिवक्ता प्रिंस गुप्ता, सरयु प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष अख्तर अली, सरयु प्रखंड विधायक प्रतिनिधि सुनील प्रसाद, ज्योति प्रकाश दुबे,महिला कांग्रेस नगर अध्यक्ष संजीदा खान, युवा कांग्रेस के महासचिव इमरान अंसारी, लातेहार प्रखंड युवा कांग्रेस अध्यक्ष सहजाद अंसारी, दानिश अंसारी, मुस्ताक अंसारी, वाजीद अंसारी सकलदीप उरांव, चंदन गुप्ता ,पंकज उरांव,मंजू देवी व गुडु दुबे आदि मौजूद थे. 