cele n
SS SUPERMART 4 x6
parween
Lat
carnival 1
lps 1
alisha 1
rachna
RPD NEW NEW
mahi
लातेहार

कांग्रेस का पलामू प्रमंडल स्तरीय संगठन सृजन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

  • Advertisement

    नगरीय निकायों में संगठन विस्तार की प्रक्रिया प्रारंभ

  • संगठन जितना मजबूत होगा, उतनी ही मजबूती से जनसेवा की राजनीति आगे बढ़ेगी : डॉ इरफान अंसारी

मयंक विश्वकर्मा

लातेहार। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संगठन सृजन, प्रशिक्षण एवं मंथन कार्यक्रम का आयोजन पलामू प्रमंडल स्तर पर बेतला स्थित जनता लॉज में भव्य रूप से किया गया. यह कार्यक्रम झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी द्वारा जारी परिपत्र संख्या-108 के आलोक में आयोजित हुआ. कार्यक्रम में  नगरीय निकाय क्षेत्रों में नगर एवं वार्ड कांग्रेस कमेटियों के गठन को लेकर दिशा-निर्देश प्रस्तुत किए गए.  इस महत्वपूर्ण बैठक में झारखंड सरकार के खाद्य आपूर्ति एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी,  कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सह झारखंड सह प्रभारी डॉ. सिरीवेलेना प्रसाद, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख, एन त्रिपाठी, पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज साहू, स्थानीय विधायक रामचन्द्र सिंह सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारियों ने शिरकत किया.

Advertisement

संगठन विस्तार पर दिया गया जोर

कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने प्रदेश जारी परिपत्र  के अंतर्गत नगरीय निकायों में कांग्रेस संगठन को सशक्त बनाने हेतु नगर एवं वार्ड स्तर की समितियों के गठन की प्रक्रिया पर विशेष चर्चा की गई. परिपत्र के अनुसार, नगर/वार्ड कांग्रेस अध्यक्ष चयन समिति का गठन किया जाएगा, जिसमें जिला कांग्रेस अध्यक्ष, स्थानीय विधायक/पूर्व प्रत्याशी, सांसद/पूर्व प्रत्याशी, पूर्व निकाय चुनाव उम्मीदवार, एवं नगर निकाय क्षेत्र के कार्यकारी अध्यक्ष शामिल होंगे. यह समिति योग्य एवं सक्रिय नेताओं के नामों की अनुशंसा करेगी। संगठन में 50 प्रतिशत प्रतिनिधित्व अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, महिलाएं एवं युवाओं को सुनिश्चित करने का स्पष्ट दिशा-निर्देश दिया गया है.

Advertisement

मौके पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि झारखंड में कांग्रेस एक विचारधारा है और हमारी जिम्मेदारी है कि इस विचारधारा को गांव, पंचायत से लेकर शहर के वार्ड स्तर तक मजबूती से स्थापित करें. संगठन जितना मजबूत होगा, उतनी ही मजबूती से जनसेवा की राजनीति आगे बढ़ेगी. नगर निकायों में कांग्रेस की भागीदारी बढ़ाने के लिए हम सबको एकजुट होकर कार्य करना होगा. विधायक रामचन्द्र सिंह ने कहा बरवाडीह जैसे ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहरी निकायों तक कांग्रेस को एकजुट और सशक्त बनाना समय की मांग है. संगठन सृजन की यह पहल स्वागतयोग्य है. मैं हर स्तर पर कार्यकर्ताओं के साथ खड़ा हूं और जनता के विश्वास को जीतने के लिए पूरी ताकत झोंक दी जाएगी. उन्होंने बताया कि नगर निकाय चुनाव की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक में आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर भी गहन समीक्षा की गई. नगर अध्यक्षों के कार्यों की रिपोर्टिंग, कमेटी गठन की प्रगति, एवं क्षेत्रीय राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा की गई. साथ ही, पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर जमीनी स्तर पर कांग्रेस को मजबूत करने की रणनीति बनाई गई. इस कार्यक्रम ने कांग्रेस संगठन के अंदरुनी ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध किया. बेतला की यह बैठक न केवल संगठन विस्तार का माध्यम बनी, बल्कि आगामी चुनावों की तैयारियों के लिए भी दिशा तय की.

आज की खबरें आज ही, अपने आसपास की खबरें हमें दें

मौके पर गढ़वा जिला कांग्रेस अध्यक्ष औबेदुल्ला अंसारी, पलामू जिला प्रभारी विनय सिंह दीपू, गढ़वा जिला प्रभारी सत्‍यनारायण सिंह लातेहार जिला सह प्रभारी अजय नाथ शाहदेव, चंद्रशेखर शुक्ला,  पूर्णिमा पांडेय, रुद्र शुक्ला, जिला अध्यक्ष गुजर उरांव, पलामू जिला अध्यक्ष बीटू पाठक,  जिला मीडिया प्रभारी पंकज तिवारी, विजय चौबे, सुरेंद्र भारती, लातेहार प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मोती उरांव असगर खान, आमिर हयात, लाडले हसन, रेगन कुमार, दरोगी यादव, बरवाडीह प्रखंड अध्यक्ष प्रिंस गुप्ता, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष नसीम अंसारी, विधायक प्रतिनिधि प्रेम सिंह (पिंटू), विजय बहादुर सिंह, रंजीत कुमार (राजू), हेसामुल अंसारी, शिवानंद तिवारी, अनिल सिंह, रविंदर राम, शहीद अंसारी, अजीत कुमार समेत तीनों जिला के कई कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button