लातेहार। जिला मुख्यालय में कांग्रेस ने बुधवार को रैली निकाली एवं समारणालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया. यह विरोध प्रदर्शन केंद्र सरकार की अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटि के प्रति राजनीतिक बदले की कार्रवाई के विरोध में किया गया. इसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष गुंजर उरांव ने किया.
विज्ञापन
मौके पर श्री उरांव ने कहा कि नेशनल हेराल्ड केस में पार्टी नेतृत्व के खिलाफ मनमाने और अन्यायपूर्ण तरीके से आरोप पत्र दायर किया गया है. यह कानूनी प्रक्रिया का मामला नहीं है. यह एक प्रायोजित अपराध है. सोनिया गांधी, राहुल गांंधी और कांग्रेस पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ हाल ही में आरोप पत्र दायर कर सरकार ने शक्ति का घृणित दुरूपयोग किया गया है. यह एक लोकतांत्रिक विपक्ष पर सीधा हमला है. कांग्रेस पार्टी इसकी घोर निंदा करती है.
विज्ञापन
प्रदेश प्रतिनिधि पंकज तिवारी एवं युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष आफताब आलम ने भी कहा कि केंद्र की मोदी सरकार हिटलरशाी कर रही है. देश में धर्म व संप्रदाय के आधार पर बांट रही है. कांग्रस इसे कभी बरदास्त नहीं करेगा.
मौक पर अल्पसंख्यम मोर्चा जिला अध्यक्ष नसीम अंसारी, विधायक प्रतिनिधि बरवाडीह पिंटू सिंह, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमीत यादव, विधानसभा अध्यक्ष शहादत हुसैन उर्फ टिंकू, इमरान अंसारी, मिथिलेश पासवान, साजन कुमार, प्रिंस गुप्ता, अफरोज आलम, फूलचंद यादव, वाजिद अंसारी, मो मासूक, दानिश आलम, सोहेल अंसारी, कुलदीप यादव, राजीव कुमार व जफर हुसैन आदि मौजूद थे. कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन उपायुक्त लातेहार को सौंपा.