green vlly
gupta veg
lps
alisha 4 6
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
carnival 1
राज्‍यलातेहार

जिले में भ्रष्टाचार चरम पर, बर्खास्तगी की बाद भी कर रहे हैं नौकरी: अमित

जिले में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ आजसू पार्टी का एकदिवसीय धरना संपन्न 

लातेहार। आजसू पार्टी जिला कमिटी लातेहार द्वारा समाहरणालय परिसर में जिले के विभिन्न मुद्दों को लेकर हल्ला बोल कार्यक्रम के तहत एकदिवसीय धरना दिया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अमित पांडेय ने की।
धरना को संबोधित करते हुए अमित पांडेय ने कहा कि जिले के विभिन्न विभागों में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है। पार्टी के हल्ला बोल कार्यक्रम के तहत यह धरना आयोजित किया गया है।

उन्होंने बताया कि बालूमाथ प्रखंड में वित्तीय वर्ष 2022–23 एवं 2023–24 के दौरान मनरेगा योजनाओं में भारी अनियमितताएं पाई गई हैं। जांच में दोषी पाए जाने पर तत्कालीन प्रखंड पदाधिकारी मुजफ्फर कमाल सहित 19 मनरेगा कर्मियों को बर्खास्त किया गया था, लेकिन बर्खास्तगी के बावजूद आज भी वे पद पर बने हुए हैं।

https://driver.jugnoo.in/AH5JKGMmWXb

यह स्थिति कई सवाल खड़े करती है। उन्होंने आगे कहा कि सीसीएल एवं डीवीसी के कोयला परिवहन मार्ग के किनारे कई स्कूल संचालित हैं, जिससे छात्रों को धूल एवं प्रदूषण का सामना करना पड़ता है। उन्होंने मांग की स्कूल के समय में नो-एंट्री व्यवस्था लागू की जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि भूमि संरक्षण एवं अन्य विभागो में दलालों का बोलबाला है। तालाब निर्माण और जीर्णोद्धार के नाम पर लूट मची हुई है। कई योजनाओं में फर्जी ग्राम सभाओं के माध्यम से कार्य कराए जा रहे हैं। पांडेय ने आगे कहा कि लातेहार सदर अस्पताल में कई वर्षों से जमे हुए कर्मचारी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। भ्रष्टाचार में जेल जाने के बावजूद वे अभी भी पद पर कार्यरत हैं। पिछले दो वर्षों से जिले के बच्चों को छात्रवृत्ति नहीं मिलने से ओबीसी, एससी, एसटी वर्ग के छात्र-छात्राओं को पढ़ाई में दिक्कत हो रही है। उन्होंने यह भी बताया कि लातेहार डिग्री कॉलेज में अब तक पढ़ाई शुरू नहीं हुई है। केवल महिला कॉलेज में पढ़ाई प्रारंभ हुई है, लेकिन शिक्षकों की नियुक्ति नहीं होने से छात्राओं को दूसरे जिले में जाकर पढ़ाई करनी पड़ रही है। मौके पर जिला प्रभारी इम्तियाज अहमद नजमी, पलामू निलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय छात्र संघ प्रभारी अभिषेक राज, जिला सचिव वीरेंद्र ठाकुर, उपाध्यक्ष बिजेंद्र दास, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रीमा देवी, संगठन सचिव सरोज लोहरा, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष नितेश जायसवाल, नगर अध्यक्ष विकास साहू, अमर उरांव, आशीष सिंह, विवेक कुमार दुबे, आदित्य कुमार दुबे, बीके गुप्ता, नीरज कुमार, कमलदेव उरांव, विक्की गुप्ता, शुभम कुमार, कुंदन प्रसाद, गौतम कुमार, उज्जवल गुप्ता, अतुल कुमार, दिलीप कुमार यादव, मीना देवी, पूजा देवी, गीता देवी, आरती देवी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!