dps 1 b
latehar-tuiris
carnival 1
RPD NEW NEW
alisha
lps
झारखंडलातेहार

प्राचीन देवी मंडप सह काली मंदिर के 14 वें वार्षिकोत्‍सव पर भंडारा, उमड़ी भीड़

लातेहार। शहर के शहीद चौक में अवस्थित प्राचीन देवी मंडप सह काली मंदिर के 14 वें वार्षिकोत्‍सव पर 20 फरवरी को मंदिर परिसर में भंडारा (प्रसाद वितरण) का आयोजन किया गया. भंडारा का शुभारंभ पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम व जिला परिषद अध्‍यक्ष पूनम देवी ने फीता काट कर किया. मौके पर प्रमोद प्रसाद सिंह, महेश सिंह, बिलासी तोपनो, रामनाथ अग्रवाल, विनोद कुमार महलका,  निर्मल कुमार महलका, प्रभात कुमार, विशाल कुमार व सागर कुमार आदि मौजूद थे. इस मौके पर पूर्व मंत्री ने शुभम संवाद से बात करते हुए कहा कि धार्मिक आयोजनों से क्षेत्र में समृद्धि आती है और एक सकारात्‍मक उर्जा का संचार होता है. ऐसे कार्यक्रमों में समाज के सभी वर्ग के लोग भाग लेते हैं. इससे सामाजिक सोहार्द भी बढ़ता है. उन्‍होने इस आयोजन के लिए मंदिर समिति के सभी सदस्‍य व नगर वासियों को बधाई दी और कहा कि बिना सामुहिक सहयोग के कोई भी अनुष्‍ठान पूरा नहीं होता है. नौ कन्‍या पूजन कर भंडारा का शुभारंभ किया गया. भंडारा में आसपास के क्षेत्रों के हजारों लोगो ने प्रसाद ग्रहण कर अपने एवं अपने परिवार की सुख शांति की कामना की. इससे पहले लोगों ने मंंदिर में माथा टेक का माता आर्शिवाद लिया. इससे पहले हवन व पूर्णाहुति की गयी. इस मौके पर बतौर मुख्‍य यजमान विपिन बिहारी ठाकुर व राजेश अग्रवाल सप्‍तनीक मौजूद थे. वैदिक मंत्रोच्‍चारण यज्ञाचार्य अनिल मिश्र के द्वारा कराया गया. अवसर पर जवाहर प्रसाद अग्रवाल, अशोक कुमार महलका, विनोद अग्रवाल, सुदामा प्रसाद, विजय प्रसाद, मुरली प्रसाद अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, पंकज पांडेय, पवन कुमार, चंद्रशेखर ठाकुर, आशीष कुमार, दिलीप ठाकुर, पंकज ठाकुर, गुड्डू ठाकुर, रविंद्र अग्रवाल, जया कुमारी आदि मौजूद थे. बता दें कि मंदिर के वार्षिकोत्‍सव का दो दिवसीय कार्यक्रम 19 फरवरी को कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ था. कलश यात्रा के बाद कलशों की स्‍थापना कर वेदी पूजन व पाठ किया गया. 20 फरवरी की संध्‍या आरती के बाद अनुष्‍ठान संपन्‍न होगा.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button