लातेहार। जिला स्टेडियम परिसर में 24 मार्च को एक दिवसीय रोजगार मेला सह भर्ती कैंप का आयोजन किया गया. इसका उदघाटन जिला नियोजन पदाधिकारी संतोष कुमार ने किया. रोजगार मेला में काफी संख्या में बेरोजगार युवक व युवतियां पहुंची थी. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इस मेला के आयोजन का मुख्य उदेश्य जिला के युवक व युवतियों को रोजगार का अवसर प्रदान करना है. उन्होने इस मेला का लाभ उठाने की अपील लातेहार के युवक व युवतियों से की.
विज्ञापन
इस मेला में बेस्ट कोकी ऑटोमोटिव, इंडिगो सिक्यूरिटि फोर्स, लातेहार, सैटिन क्रेडिट केयर नेटवर्क लिमिटेड डालटनगंज, सिटि हॉस्पिटल, लातेहार, प्रणबनमान मिनरल प्राइवेट लिमिटेड, एसबीआई लाइफ इंश्यूरेंस व डेवलेक्टो माइनिंग, लातेहार समेंत कई एजेंसियों ने भाग लिया. इन द्वारा विभिन्न पदों हेतु कुल 40 अभ्यर्थियों का चयन किया गया. जबकि 56 अभ्यर्थियों को अगले राउंड के लिए सूचिबद्ध कि गया. जिला नियोजन पदाधिकारी ने जिला नियोजनालय कार्यालय के द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं एवं भर्ती कैंंप की जानकारी दी. उन्होने मेला में आये एजेसी व कंपनियों के प्रतिनिधियों को अधिक से अधिक रोजगार देने की अपील की.
विज्ञापन
श्री कुमार ने तमाम युवक व युवतियों को अपने इच्छा एव योग्यता के अनुसार रोजगार पाने की शुभकामनाए दी. इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि जिला नियोजनालय युवक व युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए तत्तपर है. जिला नियोजनालय के द्वारा निरंतर भर्ती कैंंपएवं रोजगार मेला का आयोजन किया जायेगा, ताकि लातेलार जिला के तमाम युवक व युवतियों को रोजगार के अवसर मिल सके.