mahesh singh banner new nn
लातेहार

सीआरपीएफ ने किया पौधारोपण, 600 पौधे लगाये 

लातेहार। शनिवार को जिला  मुख्यालय के कीनाकाड़ कैंप में सीआरपीएफ के 11वीं बटालियन के द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया किया. इस अवसर पर कमांडेंट याद राम बुनकर, उप कमांडेंट  शोभनाथ यादव, मुकेश कुमार सहित बटालियन के अधिकारी एवं जवानों ने मिलकर विभिन्न प्रकार के फलदार पौधों का रोपण किया. इस अभियान के अंतर्गत“मियावाकी तकनीक  का प्रयोग किया गया, जिसके माध्यम से छोटे भूखण्डों पर तेजी से घने,आत्मनिर्भर लघु वनों का निर्माण किया जाता है.  इसी क्रम में कुल 600 पौधे लगाए गये. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कमांडेंट याद राम बुनकर ने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है. पौधों से न केवल पर्यावरण को शुद्ध वायु मिलती है, बल्कि यह प्रदूषण और बढ़ती गर्मी से भी राहत प्रदान करते हैं. उन्होंने जवानों से अपील की कि लगाए गए पौधों की देखभाल को व्यक्तिगत जिम्मेदारी समझकर निभायें. क्षारोपण कार्यक्रम में सूबेदार मेजर विश्वकर्मा, उप निरीक्षक सुरेन्द्र डागूर, सहायक उपनिरीक्षक बिमल कुमार मिश्रा तथा बटालियन के सैकड़ों जवान शामिल थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!