लातेहार। सीआरपीएफ न सिर्फ लोगों की सुरक्षा करती है वरन अपने सामाजिक व मावनीय मूल्यों की रक्षा करने में पीछे नहीं रहती है. सीआरपीएफ की हमेशा सामाजिक सरोकार के कार्यों मे अग्रणी भूमिका में रहती है. ऐसा ही एक वाकया गुरूवार को देखने को मिली.
Advertisement
जब सीआरपीएफ 11 वीं बटालियन के कमांडेंट याद राम बुनकर को यह सूचना प्राप्त हुई कि मनिका थाना क्षेत्र की मनोज पासवान की थेलेसेमिया ग्रसित तीन वर्षीय पुत्री चांदनी को रक्त की नितांत जरूरत है तो उन्होने तत्काल सीआरपीएफ 11 वीं बटालियन के सउनि शैलेंद्र कुमार सिंह, सिपाही ओम प्रकाश पांडेय व प्रयाग कुमार को सदर अस्पताल, लातेहार भेजा और रक्तदान कराया. उन्होने पीड़ित चांदनी के परिजनों को रक्त उपलब्ध करा दिया और उसके स्वास्थ्य लाभ की कामना की. चांदनी के परिजनों ने सीआरपीएफ के इस मानवीय व्यवहार के लिए उन्हें साधुवाद दिया. बता दें कि सीआरपीएफ के द्वारा आये दिन रक्तदान शिविर का आयोजन कर रक्त संग्रह किया जाता रहा है. कमाडेंट श्री बुनकर ने कहा कि सीआरपीएफ क्षेत्र में सुरक्षा का वातावरण बनाने के लिए अपने सामाजिक दायित्वों के निवर्हन में भी अपनी उल्लेखनीय भूमिका अदा करता आया है. उन्होने कहा कि जब भी किस को रक्त की जरूरत पड़ी है और हमें ज्ञात हुआ है सीआरपीएफ के जवानो ने बढ़ चढ़ कर रक्तदान किया है.