lps 1
carnival 1
Lat
alisha 1
RPD NEW NEW
लातेहार

डीएवी लातेहार के खिलाड़ियों ने डीएवी स्पोर्ट्स में दस पदक जीत कर इतिहास रचा

DAV Latehar players created history by winning ten medals in DAV Sports

 

Advertisement
  • खेलगाँव, रांची व  गढ़वा में किया गया था प्रतियोगिता का आयोजन 

    लातेहार। डीएवी पब्लिक स्कूल, लातेहार के छात्र व छात्राओं ने डीएवी वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2025 के तहत आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और जिला का नाम रौशन किया है. राँची के खेलगाँव में आयोजित कबड्डी, एरोबिक्स और एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने अनुशासन, कठिन परिश्रम और अद्भुत खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए कुल 10 पदक अपने नाम किए.

    Advertisement

    बालकों की श्रेणी में श्रेयांश ने (U-14) जेवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक, विवेक ने (U-17) शॉटपुट में कांस्य पदक तथा जेवलिन थ्रो में रजत पदक जीता. वीर प्रताप ने (U-14) लंबी कूद में कांस्य पदक, आयुष यादव ने (U-17)  डिस्कस थ्रो और 1500 मीटर दौड़ दोनों में रजत पदक और चंचल ने (U-14) 1500 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता. जबकि बालिका श्रेणी में कृतिका ने (U-14) लंबी कूद में कांस्य पदक पदक जीता.

    Advertisement

    डीएवी लातेहार की टीम कबड्डी में बालक अंडर- 14 और बालिका अंडर- 17 में उपविजेता रही. एरोबिक्स अंडर- 14 लड़कियों की श्रेणी में तृतीय स्थान पर रही. गढ़वा में आयोजित अंतर-डीएवी खेल प्रतियोगिताओं में भी विद्यालय के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक हासिल किए और खेल भावना की मिसाल पेश की. विद्यालय के प्राचार्य घनश्याम कुमार सहाय ने सभी विजेता एवं प्रतिभागी छात्रों को उनकी शानदार उपलब्धियों पर बधाई दी. उन्‍होने कहा कि आशा ही पूर्ण विश्‍वास है कि यह क्रम यूं ही जारी रहेगा.

    आज की खबरें आज ही, अपने आसपास की खबरें हमें दें। संपर्क करें 9471504230 // 9334804555
Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button