लातेहार। उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका प्लस टू उच्च विद्यालय, लातेहार का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया् निरीक्षण के क्रम में छात्राओं को दी जाने वाली विभिन्न सुविधाओं की जानकारी ली. इस दौरान उन्होंने विद्यालय का भ्रमण करते हुए परिसर में स्वच्छता, विद्युत, पेयजल आदि का जायजा लिया. उपायुक्त ने विद्यालय में पढ़ रहे छात्र–छात्राओं से बातचीत कर पठन-पाठन की जानकारी ली. उन्होंने स्कूूल में स्मार्ट क्लास रूम, लाइब्रेरी का अवलोकन किया. शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी लेते हुए स्कूल प्रबंधन व संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. इस दौरान सभी शिक्षकों को विद्यालय परिसर में पर्याप्त साफ-सफाई, स्वच्छ शौचालय व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा बच्चों को मिले, इसका विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया गया. मौके पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन व जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार उपस्थित थे.