लातेहार
उपायुक्त ने आधारभूत संरचनाओं की समीक्षा की, कई दिशा निर्देश दिए


उपायुक्त ने विभिन्न परियोजनाओं में अधिग्रहित किए गए जमीन के लंबित मुआवजे के भुगतान की समीक्षा करते हुए जल्द से जल्द मुआवजा भुगतान करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने अंचलवार अंचल अधिकारियों से उनके उनके क्षेत्रों में चल रही परियोजनाओं में भूमि सहित अन्य मामलों के तहत हो कार्यों की जानकारी लेने के उपरांत मामलो पर कार्रवाई करते हुए ससमय उनका निष्पादन करने का निर्देश दिया. बैठक में अपर समाहर्ता रामा रविदास, अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार जय कुमार रजक, अनुमंडल पदाधिकारी महुआडांड़ बिपिन कुमार दुबे, जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल, जिला खनन पदाधिकारी नदीम सफी के अलावा जिले के सभी अंचल अधिकारी व कोल कंपनियों के अधिकारी व प्रतिनिधि उपस्थित थे.