Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

डीडीसी व अन्‍य अधिकारियो ने नीट-यूजी परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण

निष्‍पक्ष व कदाचार मुक्‍त संपन्‍न हुई परीक्षा

लातेहार।  जिले में रविवार को नीट-यूजी परीक्षा शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं कदाचार-मुक्त वातावरण में संपन्न हुआ. लातेहार में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में इस परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र बनाया गया था. परीक्षा के सफल संचालन को लेकर उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद,अपर समाहर्ता रामा रविदास,अनुमंडल पदाधिकारी अजय कुमार रजक, जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार एवं अन्य वरीय अधिकारियों ने परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया. उन्‍होने केंद्राधीक्षक सह प्राचार्य शैलेंद्र प्रताप सिंह से कई जानकारियां हासिल की. बता दें कि जिले में कुल 166 अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी. इनमें 158 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जबकि 08 अनुपस्थित रहे. प्रशासन द्वारा परीक्षा केंद्र पर पेयजल, शौचालय, बिजली एवं सुरक्षा की समुचित व्यवस्था की गई थी.परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए केंद्र पर वीडियोग्राफी भी कराई गई.  परीक्षा प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई और कहीं से किसी प्रकार की अनियमितता की सूचना नहीं मिली.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!