Banner (11)
Banner (13)
Banner (12)
Banner (14)
Banner (15)
Banner (16)
Banner (17)
Banner (18)
Banner (19)
लातेहार

हर आम नागरिक तक समय पर न्याय पहुंचाना हमारा मुख्य लक्ष्य हो: पीडीजे

सिविल कोर्ट परिसर में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

लातेहार। सिविल कोर्ट, लातेहार परिसर में स्वतंत्रता दिवस  हर्षोल्लास के साथ मनाया गया.  इस मुख्य समारोह में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शेष नाथ सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और राष्ट्रीय ध्वज फहराया. ध्वजारोहण के बाद सभी ने राष्ट्रगान गाकर तिरंगे को सलामी दी. इस गौरवशाली अवसर पर लातेहार सिविल कोर्ट के सभी सम्मानित न्यायिक पदाधिकारी, अधिवक्ता संघ के सदस्य और बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे. सभी ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को नमन किया. समारोह को संबोधित करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शेष नाथ सिंह ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं.  उन्होंने अपने संदेश में न्यायपालिका की जिम्मेदारी को रेखांकित करते हुए कहा कि हर आम नागरिक तक समय पर न्याय पहुंचाना हमारा मुख्य लक्ष्य होना चाहिए. श्री सिंह ने सभी न्यायिक कर्मियों और वकीलों से पूरी ईमानदारी, निष्ठा और सेवा भाव से काम करने का आह्वान किया साथ ही उन्होंने देश के लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए सबको मिलकर प्रयास करने की बात कही.

जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने किया जेल अदालत-सह-चिकित्सा शिविर का आयोजन
लातेहार। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधाीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार शेष नाथ सिंह के मार्गदर्शन में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंडल कारा, लातेहार में जेल अदालत सह चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया.  इस विशेष जेल अदालत का मुख्य उद्देश्य छोटे-मोटे अपराधों में बंद कैदियों के मामलों का त्वरित निपटारा करना था.  अदालत के दौरान कई बंदियों के मामलों की समीक्षा की गई और कानूनी प्रक्रिया के तहत उन्हें उचित राहत प्रदान की गई. उपस्थित न्यायिक पदाधिकारियों ने बंदियों को उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी दी और कहा कि कोई भी बंदी पैसों या वकील के अभाव में न्याय से वंचित नहीं रहेगा.
चिकित्सा शिविर में हुई स्वास्थ्य जांच
कानूनी सहायता के साथ-साथ जेल में बंद कैदियों के लिए एक वृहद चिकित्सा शिविर भी लगाया गया. इस शिविर में सदर अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने भाग लिया.  शिविर के दौरान जेल के सैकड़ों पुरुष और महिला बंदियों के स्वास्थ्य की जांच की गई.  जांच के बाद डॉक्टरों की सलाह पर मरीजों के बीच मुफ्त दवाओं का वितरण किया गया.  डॉक्टरों ने बंदियों को मौसमी बीमारियों से बचने और जेल परिसर में साफ-सफाई रखने के तरीके भी बताए.  इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (तृतीय) दीपक कुमार, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विक्रम आनंद, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव शिवम चौरसिया, एलएडीसीएस के अधिवक्ता, जेल के पदाधिकारी एवं कार्मचारी सहित सैकड़ो कैदी मौजूद रहे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!