WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

उपायुक्‍त से वृद्धा पेंशन योजना का लाभ दिलाने की मांग की

लातेहार। मंगलवारीय साप्‍ताहिक जन शिकायत निवारण में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी उत्कर्ष गुप्ता ने ग्रामीणों की समस्‍यायें सुनी. इस दौरान जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र से आए लोगों ने अपनी-अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा. उपायुक्त ने समस्‍याओं को सुनने के बाद संबंधित अधिकारियो को अग्रसारित कर दिया. उन्‍होने कहा क‍ि सभी शिकायतों की जांच करा कर उनका प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा. लातेहार प्रखंड के हुटाप पंचायत के बोरसीदाग ग्राम निवासी परमेश्वर लोहरा ने वृद्धा पेंशन योजना का लाभ देने की मांग की. उन्‍होने बताया कि उन्हें 2025 तक पेंशन का लाभ प्राप्त हो रहा था, किन्तु वर्ष 2026 से पेंशन राशि प्राप्त नहीं हो रही है. उपायुक्त ने  संबंधित विभाग एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया.  यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया है कि पात्र लाभुकों को सरकार की योजनाओं का लाभ समय पर एवं पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराया जाए. जिला प्रशासन ने आमजनों से किसी भी प्रकार की समस्या होने पर संबंधित प्रखंड कार्यालय से संपर्क कर अपनी समस्या दर्ज कराने की अपील की है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!