RPD RAHUL
22f775e4-7792-4578-aa1e-3a80b490fd72
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
नगर पंचायत चुनाव, लातेहार

उपायुक्त ने किया ईवीएम–वीवीपैट वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण

लातेहार। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता के द्वारा आज ईवीएम–वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने वेयरहाउस में रखे गए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) एवं वोटर वेरीफायबल पेपर ऑडिट ट्रेल (VVPAT) उपकरणों की भौतिक स्थिति, रख-रखाव, सुरक्षा व्यवस्था एवं रिकॉर्ड संधारण की विस्तृत समीक्षा की. निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा परिसर के अवलोकन के क्रम में सुरक्षा व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, तैनात सुरक्षा बलों, अग्निशमन यंत्र आदि सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया. निरीक्षण के क्रम में तैनात सशस्त्र सुरक्षा बलों को अपने कार्य एवं दायित्वों के प्रति सचेत व सक्रिय रहने का निर्देश दिया गया.इस दौरान उपायुक्त ने उपस्थित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाए. उन्होंने कहा कि निर्वाचन से संबंधित सभी निर्देशों एवं मानकों का पालन पूरी तत्परता से किया जाना आवश्यक है. मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती मेरी मड़की, अन्य उपस्थित थे

.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!