mahesh singh banner new nn
लातेहार

उपायुक्‍त ने वीर बिरसा मुंडा साइक्लोथॉन को हरी झंडी दिखा किया रवाना

लातेहार से रांची और दिल्‍ली तक होगा आयोजन

लातेहार। एनसीसी निदेशालय बिहार एवं झारखंड के तत्‍वावधान में एनसीसी ग्रुप मुख्यालय, रांची के द्वारा आयोजित वीर बिरसा मुंडा साइक्लोथॉन के प्रथम चरण का शुभारंभ 18 दिसंबर को किया गया. उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने जिला खेल स्टेडियम से साइक्लोथॉन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. मांडर में रात्रि विश्राम के बाद साइक्लोथॉन 19 दिसंबर को रांची की ओर अपनी यात्रा प्रारंभ करेगा. कर्नल रविंद्र रावत, कमांडिंग ऑफिसर 12 बिहार एनसीसी बटालियन, एक स्थायी प्रशिक्षक स्टाफ एवं तीन बालिका कैडेट्स सहित छह एनसीसी कैडेट्स के साथ प्रशासनिक स्टाफ साइक्लोथॉन का नेतृत्व कर रहे हैं.  साइक्लोथॉन टीम ने शौर्य के कदम क्रांति की ओर थीम के साथ लातेहार से मांडर तक साइकिल यात्रा की. यह भगवान बिरसा मुंडा की विरासत को सम्मान देने तथा फिटनेस, देशभक्ति और राष्ट्रीय एकीकरण को बढ़ावा देने के लिए समर्पित एक महत्वपूर्ण पहल को चिह्नित करता है.  संबोधित करते हुए उपायुक्त ने वीर बिरसा मुंडा के साहस, बलिदान और सामाजिक न्याय के आदर्शों की प्रासंगिकता पर बल दिया. उन्‍होने युवाओं को शारीरिक फिटनेस और अनुशासन बनाए रखने एवं इन मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया.

Advertisement

उन्होंने इस कार्यक्रम के आयोजन में एनसीसी, नागरिक प्रशासन और स्थानीय समुदाय के संयुक्त प्रयासों की सराहना की. वरिष्ठ सेना अधिकारियों की उपस्थिति और एनसीसी कैडेट्स की उत्साही भागीदारी ने कार्यक्रम में नेतृत्व, एकता और राष्ट्रसेवा की प्रबल भावना का संचार किया. साइक्लोथॉन को मार्ग के दौरान स्थानीय निवासियों से उत्साहजनक प्रतिक्रिया प्राप्त हुई.  इस अवसर पर उप विकास आयुक्ता सैय्यद रियाज अहमद, अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार अजय कुमार रजक, सिविल सर्जन डा राजमोहन खलखो के अलावा वरिष्ठ सेना अधिकारी, जिला स्तरीय पदाधिकारी, एनसीसी कैडेट्स आदि मौजूद थे. कार्यक्रम मे छात्रों ने सांस्‍कृतिक प्रस्‍तुतियां भी दीं.

Advertisement
Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!