lps
latehar-tuiris
carnival 1
alisha 4 6
झारखंडलातेहार

महानिदेशक पशुपालन रौबीन टोप्पो ने किया लातेहार का दौरा, योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

लातेहार। महानिदेशक पशुपालन, झारखंड, रांची रौबीन टोप्पो ने  लातेहार जिले का दौरा किया।  इस दौरान उन्होंने जिला पशुपालन कार्यालय के सभागार में विभागीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर जिले में संचालित विभिन्न पशुपालन योजनाओं की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली। बुधवार को अपने दौरे के क्रम में उन्‍होने विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत पात्र लाभुकों तक पहुंचना चाहिए। इसके लिए संबंधित पदाधिकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाएं और क्षेत्र स्तर पर नियमित निगरानी सुनिश्चित करें। समीक्षा बैठक के बाद महानिदेशक ने मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत चयनित लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने लाभुकों को वितरित परिसंपत्तियों का बेहतर उपयोग करने तथा पशुपालन को आजीविका और आय बढ़ाने का प्रभावी माध्यम बनाने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद उन्होंने जिले के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर पूर्ववर्ती वित्तीय वर्षों में संचालित विभागीय योजनाओं के तहत वितरित परिसंपत्तियों का भौतिक सत्यापन किया। स्थलीय निरीक्षण के दौरान उन्होंने योजनाओं के वास्तविक क्रियान्वयन और परिसंपत्तियों की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। मौके पर क्षेत्रीय निदेशक पशुपालन, पलामू प्रमंडल मेदिनीनगर डॉ. विद्यासागर सिंह, जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. सुषमा परिधिया, पशु शल्य चिकित्सक डॉ. सिपिरियन गुड़िया, अनुमंडल पशुपालन पदाधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार सहित जिले के विभिन्न प्रखंडों के पशुपालन पदाधिकारी एवं विभागीय कर्मी उपस्थित थे।

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!