latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडलातेहार

विस्थापितों ने विधायक को सुनाई पीड़ा, विधायक ने सीओ से बात की

लातेहार। लातेहार विधायक प्रकाश राम ने नगर क्षेत्र का भ्रमण कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। भ्रमण के दौरान वे चंदनडीह पहुंचे, जहां ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी परेशानियों से अवगत हुए। ग्रामीणों ने बताया कि उनकी सबसे बड़ी समस्या आवास की है। उनका कहना था कि वर्ष 2011 में अतिक्रमण हटाने के दौरान उनके घरों को तोड़ दिया गया था, जिसके बाद से वे आवास की समस्या से जूझ रहे हैं।

इस पर विधायक प्रकाश राम ने लातेहार अंचल अधिकारी से बात कर ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत कराया और समाधान की दिशा में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि वे हमेशा ग्रामीणों के हित में तत्पर रहते हैं और चंदनडीह के लोगों की हरसंभव मदद के लिए खड़े रहेंगे विधायक ने ग्रामीणों से विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा अपनी समस्याओं से लगातार अवगत कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि और जनता के बीच सीधा संवाद ही बेहतर विकास का आधार है। भ्रमण कार्यक्रम के दौरान विधायक प्रतिनिधि पवन कुमार, अनिल सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष बंसी यादव, राकेश दुबे, पिंटू रजक, गौरव दास, विकास कुमार, आनंदी सिंह, प्रमोद कुमार सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में संतोष गोस्वामी, मोहन पासवान, भोला बैठा, जोगिंदर भुईयां, सुंदर भुईयां, रीना देवी रीता देवी विमली देवी, कांति देवी, कालोन टोप्पो अजय यादव, संदीप कुमार, नंदलाल उरांव, समेत कई ग्रामीण उपस्थित रहे।

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button