mahesh singh banner new nn
बालुमाथराज्‍य

कांग्रेस स्थापना दिवस पर जरूरतमंदों के बीच कंबलों का वितरण

बालूमाथ (लातेहार)।  कांग्रेस पार्टी के 140 वें स्थापना दिवस के अवसर पर हेरहंज प्रखंड क्षेत्र में  ठंड को देखते हुए जरूरतमंद एवं गरीब परिवारों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यह कंबल वितरण कार्यक्रम कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता व समाजसेवी बबन कुमार सिंह के द्वारा संपन्न कराया गया. जिसके तहत ठंड से प्रभावित गरीब परिवारों को कंबल उपलब्ध कराए गए. सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस जैसे पावन अवसर पर जरूरतमंदों की सेवा करना उनके लिए गर्व की बात है. आगे भी इस तरह के सामाजिक कार्य निरंतर जारी रहेंगे. कंबल प्राप्त करने वाले लाभार्थियों ने आयोजनकर्ताओं एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया. कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में उत्साह और सकारात्मक माहौल देखने को मिला. कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष लाडले खान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की परंपरा रही है, कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुंचाई जाए. कंबल प्राप्त करने वाले लाभार्थियों ने आयोजनकर्ताओं एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया. इस अवसर पर सोनू जयसवाल, जीवन सिंह, गोलू जयसवाल, नवीन सिंह, रंजीत भोक्ता, पियारुल अंसारी, शौकत खान, मोहम्मद जमाल, भूषण यादव, तौहीद मियां, राजकुमार यादव, मोहम्मद जलालुद्दीन, खलील अंसारी, मीना देवी सहित कई गणमान्य व्यक्ति एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!