green vlly
gupta veg
lps
alisha 4 6
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
carnival 1
sri ram
लातेहार

किसानों को आत्‍मनिर्भर बनाना मुख्‍य उदेश्‍य: डा हरेंद्र पाल भगत

लाभुकों में खुशी

लातेहार। मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत  लातेहार जिले के विभिन्न पंचायतों में बत्तख चूजों का वितरण किया गया. इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका के नए स्रोत सृजित करना और पशुपालन को बढ़ावा देना है. लातेहार प्रखंड में जिला पशुपालन विभाग द्वारा आयोजित इस वितरण कार्यक्रम में 29 लाभार्थियों को बत्तख के चूजे उपलब्ध कराये गये.वितरण शल्य चिकित्सा डॉ रवि नंदन के द्वारा किया गया.  पंचायत स्तर पर चयनित लाभार्थियों को 90 प्रतिशत  अनुदान पर बत्तख चूजे प्रदान किये गये. इससे उन्‍हें अंडा और मांस उत्पादन के माध्यम से आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकेगा. प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डा हरेंद्र पाल भगत ने बताया कि यह योजना खासकर महिला स्वयं -सहायता समूहों और छोटे किसानों के लिए काफी फायदेमंद है. कार्यक्रम के दौरान पशु चिकित्सकों द्वारा चूजों के रखरखाव और देखभाल के बारे में आवश्यक जानकारी भी दी गई.

मौके पर  पंचायत समिति सदस्‍य पांडेपुरा और प्रधान सहायक राजकुमार आदि मौजूद थे. ग्रामीणों ने सरकार की इस पहल की सराहना की. उन्‍होने कहा कि यह कदम उनके लिए आत्मनिर्भर बनने की दिशा में सहायक सिद्ध होगाऋ इस योजना से पशुपालन क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!