mahesh singh banner letest
RPD NEW NEW
lps
latehar-tuiris
carnival 1
लातेहार

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “नीर नारी शक्ति” थीम पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन

जल महोत्सव – गाँव का उत्सव, देश का महोत्सव” का जिला स्तरीय उद्घाटन

लातेहार। पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, लातेहार के तत्वावधान में आठ से 22 मार्च तक आहुत  “जल महोत्सव – गाँव का उत्सव, देश का महोत्सव” के तहत अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर “नीर नारी शक्ति” थीम पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन यिा गया. शहर के रेलवे स्‍टेशन रोड में पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर भवन, लातेहार में आयोजित इस कार्यक्रम की उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने अध्यक्षता की. कार्यक्रम का  शुभारंभ उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता, जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, डीआरडीए निदेशक प्रभात रंजन चौधरी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अल्का हेंब्रम, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल कार्यपालक अभियंता दीपक महतो के अलावा  उपस्थित जनप्रतिनिधि, जलसहिया एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. उपायुक्त ने कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर  जिले की सभी महिलाओं को शुभकामनाएं दी. उन्‍होने कहा क‍ि जल जीवन का आधार है और इसके संरक्षण में समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता आवश्यक है. जल महोत्सव के माध्यम से लोगों को जल संरक्षण, सुरक्षित पेयजल, स्वच्छता तथा जल स्रोतों के संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा. उन्होंने “नीर नारी शक्ति” की अवधारणा पर जोर देते हुए कहा कि जल प्रबंधन एवं संरक्षण में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है. कार्यक्रम में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) एवं जल जीवन मिशन के तहत अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली जलसहिया एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को शॉल भेंट कर सम्‍मानित किया गय. पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता दीपक कुमार महतो ने बताया कि आठ मार्च से 22 मार्च  तक जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों में जल महोत्सव के तहत जागरूकता कार्यक्रम, रैली, संवाद कार्यक्रम एवं जनभागीदारी आधारित गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी, जिससे आमजन में जल संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ेगी. कार्यक्रम में उप निर्वाचन पदाधिकारी मड़की मेरी, गोपनीय प्रभारी पदाधिकारी श्रेयांश, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, जेएसएलपीएस डीपीएम संतोष कुमार समेंत संबंधित विभागों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं आदि मौजूद थीं.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!