लातेहार
बीएस कॉलेज में जिला स्तरीय विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम 20 को, तैयारियां प्रारंभ

लातेहार। देश के विकास में युवाओं की भूमिका को सशक्त बनाने की दिशा मे भारत सरकार के निर्देश देश भर में विकसित भारत युवा संसद 2025-26 का आयोजन किया जा रहा है. लातेहार जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन के लिए बनवारी साहु महाविद्यालय, लातेहार को मेजबानी दी गई हैं. इस कार्यक्रम में जिले के युवा भाग लेगें. इस आशय की जानकारी महाविद्यालय के प्राचार्य प्रदीप कुमार तिवारी ने दी. उहोने बताया कि महाविद्यालय के छात्र व छात्राओं के बीच इसे ले कर जागरूकता अभियान चलाया गया और उन्हें इस कार्यक्रम की जानकारी दी गयी.

श्री तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम विकसित भारत- 2047 की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में युवाओं को नेतृत्व, संवाद और नीति-निर्माण के अवसर प्रदान करता है. बनवारी साहू महाविद्यालय में 20 दिसंबर को कार्यक्रम संपन्न होगा. इस कार्यक्रम में 01.09.2025 को 18 से 25 वर्ष पूरी कर चुके युवा भाग लेगें. कार्यक्रम मे आपातकाल के 50 वर्ष भारतीय लोकतंत्र के लिए सबक विषय पर हिंदी व अंग्रेजी भाषा में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. जिला स्तर पर चयनित विजेताओं को राज्य विधानसभा में बोलने का अवसर मिलेगा.
राज्य स्तर के विजेता संसद भवन, नई दिल्ली में अपने विचार प्रस्तुत करेंगे. लातेहार जिला से अब तक कुल प्रतिभागी 148 ऑनलाईन के माध्यम से आवेदन कर चुके हैं. नीलाम्बर-पीताम्बर विश्वविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्यक डॉ० प्रदीप कुमार ने जानकारी ने बताया कि दी की जिला स्तरीय विकसित भारत कार्यक्रम में युवाओं को अवसर मिलेगा. जिला नोडल अधिकारी नवल किशोर प्रसाद ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारी अंतिम चरण में है. आयोजन की तैयारियों में आयुष चौधरी, कविता कुमार, अनिशा कुमारी, सेजल कुमारी, मानसी कुमारी व अनुप्रिया कुमारी आदि का सराहनीय योगदान मिल रहा है.




