लातेहार
जिला वासियों को निर्बाध व गुणवत्तापूर्ण बिजली मिले: उपायुक्त


उपायुक्त गुप्ता ने कहा कि ये दोनों योजनायें सरकार की महत्वकांक्षी योजनायें हैं. ये योजनायें जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति की गुणवत्ता सुधारने और सर्वसुलभ बिजली उपलब्ध कराने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं. उन्होंने संबंधित कार्य एजेंसियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी कार्यों को पूर्ण करने एवं योजनाओं में गुणवत्ता का पूरा ख्याल रखने का निर्देश दिया. बैठक में उपायुक्त ने विद्युत आपूर्ति, सुदृढ़ बिजली-व्यवस्था के अलावा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा कर विद्युत आपूर्ति को सुदृढ़ करने का निर्देश विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता को दिया. बैठक में उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, विद्युत कार्यपालक अभियंता राजदेव मेहता व अन्य संबंधित उपस्थित थे.