Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

जिला वासियों को निर्बाध व गुणवत्तापूर्ण बिजली मिले: उपायुक्‍त

लातेहार। उपायुक्‍त उत्‍कर्ष गुप्‍ता ने जिले वासियों को निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति करने का निर्देश दिया है. उपायुक्‍त शुक्रवार को विद्युत परियोजना से संबंधित बैठक की समीक्षा कर रहे थे. बैठक में मुख्यमंत्री उज्जवल झारखण्ड योजना  एवं पुनर्गठित वितरण क्षेत्र योजना के तहत चल रहे कार्यों की क्रमवार समीक्षा की गयी.  उपायुक्‍त ने  निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के लिए कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया. उन्‍होने कहा कि लक्ष्‍य प्राप्ति में किसी प्रकार की कोताही बरदास्‍त नहीं की जायेगी.  उपायुक्त गुप्‍ता ने कहा कि ये दोनों योजनायें सरकार की महत्‍वकांक्षी योजनायें हैं. ये योजनायें जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति की गुणवत्ता सुधारने और सर्वसुलभ बिजली उपलब्ध कराने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं. उन्होंने संबंधित कार्य एजेंसियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी कार्यों को पूर्ण करने  एवं योजनाओं में गुणवत्ता का पूरा ख्‍याल रखने का निर्देश दिया. बैठक में उपायुक्त ने विद्युत आपूर्ति, सुदृढ़ बिजली-व्यवस्था के अलावा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा कर विद्युत आपूर्ति को सुदृढ़ करने का निर्देश  विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता को दिया. बैठक में उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, विद्युत कार्यपालक अभियंता राजदेव मेहता व अन्‍य संबंधित उपस्थित थे.

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!