लातेहार। नगर पंचायत क्षेत्र के चंदनडीह (वार्ड नंबर 14) में नाली जाम होने से स्थानीय लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है. नाली का पानी सड़क पर बहते हुए अब कई घरों में घुसने लगा है, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. बरसात के कारण स्थिति और भी गंभीर हो गई है. स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि नाली की सफाई लंबे समय से नहीं हुई है, इस कारण पानी की निकासी बंद हो गई है.
सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को हो रही है. घरों में गंदा पानी भरने से बदबू फैल रही है और बीमारी फैलने का खतरा भी बढ़ गया है.
एक ग्रामीण महिला ने अपनी पीड़ा बताते हुए कहा कि बारिश होते ही पानी सीधे घर में घुस जाता है.