mahesh singh banner new nn
राज्‍यलातेहार

डीटीओ ने 16 वाहनों की जांच की, 86500 रूपये जुर्माना वसूला

लातेहार। जिले में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने एवं राजस्‍व वसूली के लिए जिला प्रशासन व जिला परिवहन विभाग लगातार अभियान चला रहा है. इसी क्रम में शनिवार को उपायुक्‍त, लातेहार के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल ने लातेहार थाना क्षेत्र के एनएच 75 पर होटवाग ग्राम के पास वाहनों की जांच की. इस दौरान यातायात नियमों की अनदेखी कर वाहन परिचालन कर रहे वाहन चालकों का मोटरयान अधिनियम के तहत चालान काटा गया. कुल 16 वाहनों की जांच की गयी. इनमें सात भारी वाहन थे. इस दौरान वाहनों से कुल 86500 रूपये बतौर जुर्माना राजस्‍व वसूला गया. डीटीओ ने वाहनों के कागजातों की भी जांच की. मौके पर डीटीओ श्री मंडल ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की. उन्‍होने कहा कि अधिकांश सड़क दुर्घटनायें यातायात नियमों का पालन नहीं करने के कारण होता है. उन्‍होने दुपहिया वाहन चालको से हेलमेट लगाने एवं चार पहिया वाहन चालाकों से सीट बेल्‍ट लगा कर वाहन चलाने की अपील की. कहा क‍ि दुपहिया वाहन दुर्घटनाओं में अधिकांश मौतें हेलमेट नहीं लगाने के कारण होता है. उन्‍होने भारी वाहन चालकों से गति सीमा के अंदर वाहन चलाने एवं ओवरलोड नहीं करने की हिदायत दी. उन्‍होने अपने वाहन के कागजातों को दुरूस्‍त रखने की भी अपील की.

 

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!