Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

लातेहार में एकल अभियान के दक्षिण झारखंड संभाग सचिव का किया गया स्‍वागत

लातेहार। एकल अभियान के दक्षिण झारखंड संभाग सचिव प्रशांत कुमार सिंह का लातेहार आगमन पर पारंपरिक रूप से पुष्‍प वर्षा व आरती कर उनका स्‍वागत किया गया. संभाग सचिव श्री सिंह ने एकल अभियान के उदेश्‍यों पर प्रकाश डाला और एकल अभियान के संदेश को गांव व टोलों तक पहुंचाने की अपील की. उन्‍होने कहा कि एकल अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, संस्कार, स्वास्थ्य और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देना है. इसके माध्यम से गांवों के बच्चों और ग्रामीण परिवारों को बेहतर शिक्षा एवं संस्कार से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि एकल अभियान के संदेश को गांव-गांव तक पहुंचाने की आवश्यकता है.  समाज के सभी लोगों की सहभागिता से ही अभियान को व्यापक रूप से सफल बनाया जा सकता है.  श्री सिंह ने बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने और उनमें संस्कार एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया. मौके पर अंचल अध्यक्ष अभिनंदन प्रसाद अंचल उपाध्यक्ष मनमोहन राम, अंचल संरक्षक रमेश प्रसाद, अंचल कार्यालय प्रभारी गया प्रसाद, अंचल प्राथमिक शिक्षा प्रभारी नरेश पांडेय, अंचल पूर्व अभियान प्रमुख अवध किशोर यादव, रविंद्र यादव, राहुल कुमार, बहादुर, विद्या देवी, सोनम कुमारी आदि मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!