लातेहार। सिविल सर्जन, लातेहार डा राजमोहन खलखो ने झारखंड सरकार के संयुक्त सचिव, स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग एवं उपायुक्त, लातेहार के निर्देश पर तीन साल या उससे अधिक समय से एक ही कार्यालय में जमेे 13 लिपिकों का सामुहिक तबादला किया है. तबादला सूची में सिविल सर्जन कार्यालय केे लिपिक करूणेश कुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केद्र मनिका में स्थानांतरित किया गया है. जिले के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में तीन वर्ष या उससे अधिक समय से जमे लिपिकों 13 लिपिकों का सामुहिक तबादला कर दिया गया है. जबकि सिविल सर्जन कार्यालय के लिपिक अजय कुमार यादव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, लातेहार, सिविल सर्जन कार्यालय के लिपिक रूपक कुमार को अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी कार्यालय, लातेहार, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी कार्यालय, लातेहार के लिपिक संजय सिन्हा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बालुमाथ, सदर अस्पताल के लिपिक भुनेश्वर राम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महुआडांड़, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बालुमाथ के लिपिक संजीत कुमार को सिविल सर्जन कार्यालय, लातेहार और वृंदा गोप को प्राथमिक स्वास्थ्य केद्र पल्हैया मनिका, प्राथमिक स्वास्थ्य केद्र बारियातू के लिपिक जीतेंद्र पाठक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरवाडीह, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा की लिपिक विनिता देवी को सिविल सर्जन कार्यालय, लातेहार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनिका के लिपिक मनोहर प्रसाद को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरवाडीह के लिपिक श्रवण कुमार को सिविल सर्जन कार्यालय, लातेहार, रेफरल अस्पताल के लिपिक भिषेक कुमार को सदर अस्पताल, लातेहार तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महुआडांड़ के लिपिक अमीत कुजूर को रेफरल अस्पता गारू में स्थानांतरित किया गया है. स्थानांतरित लिपिकों को तीन दिनों के अंदर स्थानांतरित पदस्थापन में योगदान देने का निर्देश दिया गया गया है.