mahesh singh banner new nn
बालुमाथराज्‍य

हाथी ने घर को किया क्षतिग्रस्‍त, जिप उपाध्यक्ष ने दिलाया भरोसा

बालूमाथ (लातेहार)। बीती रात बालूमाथ प्रखंड के कोमर ग्राम में एक जंगली हाथी ने ग्रामीण कृष्णा उरांव का मकान पूरी तरह ध्वस्त कर दिया.  घटना की सूचना पर जिप उपाध्यक्ष अनीता देवी ने झारखंड प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी प्रवीण कुमार सिंह के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. जिप उपाध्यक्ष ने पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया और त्वरित सर्वे कर क्षतिपूर्ति राशि शीघ्र उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया. उन्होंने वन विभाग से इस संबंध में जल्द कार्रवाई कर पीड़ित को राहत पहुंचाने की भी अपील की. जिप उपाध्यक्ष अनीता देवी ने कहा कि वन क्षेत्र से सटे गांवों में हाथियों के लगातार प्रवेश की घटनाएं चिंताजनक हैं. प्रशासन को ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए ठोस योजना बनानी चाहिए, ताकि आमजन की जान-माल की रक्षा सुनिश्चित हो सके.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!