latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंड

थाना दिवस पर भूमि विवादों के त्वरित निष्पादन पर दिया गया जोर

महुआडांड़ (लातेहार)। पुलिस अधीक्षक लातेहार के निर्देशानुसार बुधवार को महुआडांड़ थाना परिसर में डीएसपी पूजा कुमारी एवं अंचल अधिकारी (सीओ) संतोष कुमार बैठा के संयुक्त नेतृत्व में थाना दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य भूमि एवं सिविल मामलों से संबंधित विवादों का निष्पक्ष एवं त्वरित समाधान कर लोगों को राहत प्रदान करना था। थाना दिवस के दौरान प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से पहुंचे ग्रामीणों ने जमीन की मापी, सीमांकन, रास्ता विवाद, कब्जा, आपसी बंटवारा तथा अन्य भूमि संबंधी समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। अधिकारियों ने एक-एक मामले की गंभीरता से सुनवाई करते हुए संबंधित राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने और आपसी सहमति एवं विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत विवादों का समाधान करने पर बल दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि खेती-बाड़ी के मौसम में भूमि विवादों के कारण अक्सर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। ऐसे मामलों का समय रहते समाधान होने से ग्रामीणों को खेती करने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी तथा अनावश्यक विवाद और कानून-व्यवस्था की समस्या से भी बचा जा सकेगा। थाना दिवस में मौजूद ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं खुलकर अधिकारियों के समक्ष रखीं, जिन पर संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि भूमि संबंधी विवादों का समाधान कानूनी प्रक्रिया के माध्यम से करें तथा किसी भी परिस्थिति में कानून को अपने हाथ में न लें। कार्यक्रम में महुआडांड़ थाना के थाना प्रभारी मनोज कुमार, पु अ नि बंधन तिर्की, नौशाद अहमद, सहित पुलिस पदाधिकारी, अंचल कार्यालय के कर्मी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में प्रखंडवासी उपस्थित रहे। थाना दिवस के आयोजन से ग्रामीणों को एक ही स्थान पर अपनी समस्याएं रखने और उनके समाधान की प्रक्रिया शुरू होने से काफी सुविधा मिली।

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button