WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
झारखंडलातेहार

साइकिल पा कर 47 छात्र-छात्राओं के खिले चेहरे

लातेहार। सदर प्रखंड के पांडेपूरा विद्यालय में कल्याण विभाग की ओर से शनिवार को छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान कुल 47 बच्चों के बीच साइकिल का वितरण किया गया. कार्यक्रम में जिला परिषद अध्‍यक्ष पूनम देवी, प्रखंड प्रमुख परशुराम लोहरा, प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार तिवारी, अंचल अधिकारी नंदकुमार राम व जालिम पंचायत की मुखिया सुनीता देवी आदि मौजूद थे. अतिथियों ने साइकिल वितरण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. उन्‍होने कहा क‍ि साईकल मिलने से छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में काफी सुविधा होगी और समय की भी बचत होगी. ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए यह योजना काफी लाभदायक साबित होगी. बीडीओ ने कहा कि राज्य सरकार की यह योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से चलाई जा रही है. उन्होंने बच्चों से नियमित रूप से विद्यालय आने और मन लगाकर पढ़ाई करने की अपील की. इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि पवन कुमार गुप्ता, मनिका विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर यादव, सांसद प्रतिनिधि प्रमोद कुमार , प्रधानाध्यापक आशीष कुमार सिन्‍हा, वीरेंद्र प्रसाद, सहित कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे.

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!