लातेहार। उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता के पहले पर अब लातेहार जिले के किसानों की आमदनी अब और बढ़ेगी. उपायुक्त के सुझाव पर किसानों को मखाने की खेती के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है. शुक्रवार को जिला कृषि कार्यालय में जिला कृषि पदाधिकारी अमृतेश कुमार सिंह ने प्रायोगिक तौर पर जिले के दस किसानों के बीच मखाने की खेती के लिए मखाने का पौधा वितरित किया. डीएओ श्री सिंह ने बताया कि उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता के निर्देश पर जिले के किसानों की आय में वृद्धि एवं जिले में पारंपरिक खेती के अलावा नये फसलों की खेती को बढ़ावा देने के लिए मखाने की खेती करने का सुझाव दिया गया था.
Advertisement
इस सुझाव पर अमल करने के लिए जिले से 10 किसानों को मखाने की खेती हेतु प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए दरभंगा (बिहार) भेजा गया था. यहां किसानों ने मखाने की खेती की जानकारी व प्रशिक्षण लिया. अब ये सभी किसान अपने-अपने खेतों में मखाने की खेती करेंगे. अमृतेश कुमार सिंह ने आगे बताया कि मखाना पोषक तत्व से भरपूर एक जलीय उत्पाद है. इसमें प्रोटिन और कार्बोहाईड्रेट प्रचुर मात्रा में मिलते है. इसकी बाजार में काफी डिमांड है. इसका मूल्य अधिक होने से किसानों को इससे अच्छी आमदनी होगी.
Advertisement
मखाने की खेती वैसे तलाब में की जाती है जहां हमेशा चार से पांच फीट पानी रहता है. उन्होने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले 10 किसानों के बीच शुक्रवार को मखाना का पौधा का वितरण किया गया. इन किसानों में रघुनाथ यादव, रामनिरजन सिह, बिरेंद्र प्रसाद, शत्रुधन प्रसाद चारो मोंगर, अखलेश कुमार सिंह, वंशी सिंह, रमेश भुईया, संदेश कुमार सिंह, चारो पेशरार, संतोष सिंह व अरविन्द सिंह (दोनों डेमू) का नाम शामिल है.