लातेहार
ज्योतिष विशेषज्ञों का पांच दिवसीय राष्ट्रीय मिलन समारोह का शुभारंभ


मौके पर पूर्व विधायक श्री सिंह ने कहा कि इस आयोजन से लातेहार वासियों को काफी लाभ मिलेगा. लोगों को बड़े-बड़े ज्योतिष आचार्यों का सानिध्य प्राप्त होगा. भारतीय ज्योतिष संस्थानम ट्रस्ट के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष पंडित संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि यह आयोजन भारतीय ज्योतिष संस्थानम ट्रस्ट, वाराणसी एवं काली बाड़ी दूर्गा पूजा समिति, लातेहार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है. उन्होने बताया कि इस आयोजन में ज्योतिष वेद वेदांग कर्मकाण्ड विषयों पर जानकारी दी जायेगी.
आगामी 28 दिसंंबर की सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक कुण्डली, प्रश्नकुण्डली, हस्तरेखा, टैरोकार्ड, सलाका, रमल विद्या, गोमतिचक्र,अंक ज्योतिष, नाड़ी ज्योतिष के माध्यम से निःशुल्क मार्गदर्शन एवं परामर्श दी जाएगी. उन्होने इस अवसर का लाभ उठाने की अपील जिला वासियों से की है. कहा कि यह आयोजन लातेहार जिले में पहली बार हो रही है. इस आयोजन में संस्थान के प्रत्रिका प्रदर्शन अध्यक्ष संगीता सुचाल, त्रिभुवन त्रिपाठी, दिनेश कुमार त्रिपाठी, जय कुमार पाठक, श्याम अग्रवाल, मुरारी प्रसाद व राकेश सिंह आदि मौजूद थे.