latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडमहुआडांड़

मुहर्रम को लेकरफ्लैग मार्च, शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील

महुआडांड़ (लातेहार)। मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर गुरुवार शाम महुआडांड़ प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। एसडीओ सुलेमान मुंडेरी, डीएसपी पूजा कुमारी एवं थाना प्रभारी मनोज कुमार के संयुक्त नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल के साथ यह मार्च किया गया। फ्लैग मार्च थाना परिसर से प्रारंभ होकर महुआडांड़ बाजार, अमवाटोली, दीपाटोली, रामपुर, बिरसा चौक सहित विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों से होकर गुजरा तथा पुनः थाना परिसर पहुंचकर संपन्न हुआ। इस दौरान अधिकारियों ने आमजन से मुहर्रम पर्व को आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। साथ ही असामाजिक तत्वों एवं अफवाह फैलाने वालों पर प्रशासन की पैनी नजर होने की बात कही। अधिकारियों ने लोगों से किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को देने का आग्रह किया।

 

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button