लातेहार। शनिवार को लातेहार विधानसभा क्षेत्र के नव मनोनित सांसद प्रतिनिधि अमलेश कुमार सिंह का स्वागत किया गया. भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विवेक चंद्रवंशी के नेतृत्व में भाजपाइयों ने सांसद प्रतिनिधि को बुके व अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया.
विज्ञापन
मौके पर युवा मोर्चा जिला महामंत्री अश्वनी सिंह, भाजपा जिला कर समिति सदस्य आनंद सिंह, नगर मंडल महामंत्री उत्तम कुमार, भाजपा युवा नेता गौरव दास व नगर मंडल उपाध्यक्ष सोनू सिंह मौजूद थे. मौके पर बात करते हुए सांसद प्रतिनिधि ने कहा कि उन्हें जो दायित्व मिला है वे उस पर खरा उतरने का प्रयास करेगें.
विज्ञापन
उन्होने कहा कि यह दायित्व क्षेत्र वासियों के प्रति उनकी एक जिम्मेवारी के रूप में दी गयी है. उन्हें अब पहले से अधिक मुखर और संगठन के प्रति समर्पित हो कर काम करना होगा. क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को सांसद व जिला प्रशासन तक पहुंचाना की प्राथमिकता होगी.
झारखंड के मंत्री हफीजुल हसन के द्वारा दिये गये विवादित बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए श्री सिंह ने कहा कि देश संविधान से चलता है. देश में संविधान से उपर कुछ नहीं है. हमारा गीता व रामयण यही संविधान है. उन्होने हिंदु व सनातनियों को विध्वसंकारी ताकतों के विरोध मे एकजुट होने की अपील की.