लातेहार। वन अधिकार मंच ने डीसी, लातेहार को एक ज्ञापन सौंपा है. जेम्स हेरेंज के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीण समाहरनालय पहुंचे और डीसी को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में कहा गया है कि मनिका वन क्षेत्र के गेरुआ और लंका टोला में वन अधिकार कानून का हनन हो रहा है. दोनों गांव के सीमा के अंदर वन क्षेत्र में बिना ग्राम सभा के ही वन विभाग द्वारा वन रोपण का कार्य किया जा रहा है.
Advertisement यहां तक कि जेसीबी मशीन द्वारा ट्रेंच काटे जा रहे है. जब ग्रामीण शांतिपूर्ण तरीके से उसका विरोध करते हैं, तो ग्रामीणों को धमकाया जाता है और नक्सलियों से फोन करा कर ग्रामीणों को डराया जाता है. दोनों गांव के लोगों ने व्यक्तिगत सामुदायिक वन अधिकारों के लिए दावा किया है. जो अभी तक विचाराधीन है.
Advertisement
इस क्षेत्र में कार्य कराना कहीं से उचित नहीं है. राज्य सरकार नक्सली का सफाया करने का दावा करती तो दूसरी ओर वन विभाग वन आश्रय समुदाय के हक अधिकार को कुचलने के लिए नक्सलियों की मदद ले रही है.
Advertisement
आवेदन सौंपने वालों सेलेस्टिन कुजूर, जितेंद्र सिंह, शीला देवी, भूखन सिंह समेत कई लोंगो का नाम है.