mahesh singh banner new nn
लातेहार

दूधी मिट्टी का चाल धंसने से चार महिलायें घायल, दो रिम्‍स रेफर

लातेहार। जिले में गुरुवार को दूधी माटी खोदने के दौरान एक चाल धंस गया. इस दुर्घटना में चार महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई. चारों की पहचान चतरा जिला के सिमरिया थाना क्षेत्र के चोरबोरा गांव की रहने वाली हैं. घटना बालुमाथ थाना क्षेत्र के खारटिया ग्राम की है. बताया जाता है कि उक्‍त गांव की दर्जनों महिलाएं घर लिपने के लिए एक ट्रैक्टर से खरटिया गांव दूधी माटी लेने आयी थीं. मिट्टी की खुदाई किये जाने के कारण वहां सुरंगनुमा हो गया. महिलाएं मिट्टी खोदने सुरंग के अंदर घुसी ऊपर से दूधी माटी का चाल भरभरा के धंस गया. घायलों में रीना देवी (30)  पति संतोष गंझू , करमी देवी (20) पति मनोज गंझू, आरती देवी (30) पति करम गंझू एवं सुनीता देवी (35)  पति दासों गंझू का नाम शामिल हैं. घटना की सूचना मिलने पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप गंझू मौके पर पहुंचे. उन्‍होने ग्रामीणों की मदद सभी घायलों को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. चिकित्सक डॉ सुरेंद्र कुमार ने सभी का प्राथमिक इलाज किया. इनमें से गंभीर रूप से घायल रीना देवी एवं सुनीता देवी को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया. k ayurweda.jpg n

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!