WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
राज्‍यलातेहार

भाकपा (माले) का चतुर्थ जिला सम्मेलन संपन्‍न

लातेहार।  भाकपा (माले) का चतुर्थ जिला सम्मेलन लातेहार में आयोजित किया गया. अध्यक्षता जिला सचिव कॉमरेड बिरजू राम ने की. इस मौके पर बतौर  मुख्य अतिथि कॉ मुनेश्वर बेदिया, किसान सभा के राज्य अध्यक्ष डॉ बीएन सिंह ,पर्यवेक्षक के रूप में कॉमरेड देवकीनंदन बेदिया,आदिवासी संघर्ष मोर्चा के प्रमंडलीय नेता कमेश सिंह चेरो उपस्थित रहे.  कार्यक्रम की शुरुआत माले पार्टी का झंडोतोलन एवं शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई. 13 सदस्य जिला कमेटी का गठन किया गया. जिसमें  सचिव बिरजू राम ,गोपाल प्रसाद, दुर्गा सिंह, संतोष सिंह, मुनेश्वर सिंह ,धनेश्वर सिंह ,नागेंद्र राम, राजेंद्र सिंह, मंजू देवी, डॉक्टर रमेश कुमार, कृष्ण सिंह, बेंजामिन कुजूर शामिल हैं.  मुख्य अतिथि कॉमरेड मुनेश्वर बेदिया ने अपने संबोधन में कहा कि जिले में पलायन, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर हैं. शिक्षा, स्वास्थ्य एवं भूमि संबंधी मामलों में गंभीर त्रुटियां हैं. इन ज्वलंत मुद्दों को सुधारने के लिए सरकार की ओर से कोई ठोस पहल नहीं हो रही है.  उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं की अनदेखी कर सरकार केवल घोषणाओं तक सीमित है. पर्यवेक्षक कॉमरेड देवकीनंदन बेदिया ने कहा कि लातेहार खनिज संपदा से परिपूर्ण जिला है. यदि सरकार ठोस योजना बनाए तो छोटे-बड़े उद्योग और फैक्ट्री खोलकर रोजगार उपलब्ध कराए जा सकते हैं, जिससे पलायन की समस्या काफी हद तक खत्म हो जाएगी. लेकिन वर्तमान में स्थिति जस की तस बनी हुई. केवल खनिज संपदा का दोहन हो रहा है, जबकि ग्रामीण विकास के मामले में स्थिति चिंताजनक है. उन्होंने आगे कहा कि वन पट्टा एवं पेशा कानून की जानकारी के अभाव में जंगलों में रहने वाले आदिवासी व ग्रामीण शोषण का शिकार हो रहे हैं. सम्मेलन को संबोधित करते हुए कॉमरेड बिरजू राम ने कहा कि जिले में दो डिग्री कॉलेज के भवन तो बनकर तैयार हैं, लेकिन वहां पढ़ाई समुचित रूप से शुरू नहीं हो सकी है. एक अन्य डिग्री कॉलेज की स्थिति भी दयनीय है. यह शिक्षा व्यवस्था की उपेक्षा का स्पष्ट प्रमाण है. सम्मेलन में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और क्षेत्र की समस्याओं पर गंभीर चर्चा हुई. निर्णय लिया गया कि भाकपा (माले) आम जनता के मुद्दों को लेकर संघर्ष तेज करेगी.

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!