लातेहार। शुक्रवार जिले के लिए हादसों का दिन रहा. तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक महिला समेंत दो की मौत हो गयी. जबकि चार घायल हो गये. घायलों में तीन को रेफर कर दिया गया है. जिला मुख्यालय के समाहरणालय मोड़ के समीप हुई सड़क दुर्घटना में सदर थाना क्षेत्र के गोवा ग्राम निवासी एक महिला सोहबतिया देवी (55) पति जगनारायण सिंह की दर्दनाक मौत हो गयी. वह अपने दामाद के साथ एक मोपेड में सवार हो कर लातेहार जा रही थी.
विज्ञापन
समाहरणालय मोड़ के पास वह असंतुलित हो कर मोपेड से नीचे गिर गयी और एक ट्रक की चपेट में हा गयी. वहीं चतरा-रांची मार्ग पर बारियातू थाना क्षेत्र के नचना ग्राम के पास एक युवक सकेंद्र सिंह बारियातू से अपने गांव लौट रहा था. इसी दौरान उसकी उसकी बाइक अनियंत्रित हो कर एक पेड़ से टकरा गयी. इसमें उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. जबकि जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार को ही बहेरा टोली में दो बाइक सवार आपस में भीड़ गये. इसमें चार लोग घायल हो गये. घटना के सूचना पाते ही,महुआडांड़ स्वास्थ्य केंद्र के एंबुलेंस से उन्हें महुआडांड़ स्वास्थ्य केंद्र लाया गया.
विज्ञापन
इस दुर्घटना में घायल तीन युवकों का प्राथमिक इलाज़ के बाद रेफर कर दिया गया है. बता दे कि प्रिंस मिंज (साले) एवं जेवियर लकड़ा (छिपादोहर) दोनों गुमला से आ रहे थे. इसी क्रम में बहेरा टोली निवासी उज्ज्वल लकड़ा (30) और अनविश लकड़ा (25) से उनकी बाइक की टक्कर हो गयी.